Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hyderabad: ओवैसी के समधी ने खुद को मारी गोली, घर पर थे अकेले

Hyderabad: असदुद्दीन ओवैसी के के समधी ने हैदराबाद में अपने अकेले घर पर खुद को गोली मार ली। घटना दोपहर दो बजे से पहले की बताई जा रही है।

AIMIM

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के रिश्तेदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजहरुद्दीन अली खान की उम्र 60 साल बताई जा रही है। जो पेशे से डॉक्टर थे। और औवेसी के रिश्ते में बेटी के ससुर यानी समधी थे। उनके सिर के दाहिने हिस्से में घाव था।

घटना के बाद फौरन उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के मुताबिक मजहरुद्दीन को सोमवार को दोपहर दो बजे इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

ओवैसी की दूसरी बेटी के ससुर थे मजहरुद्दीन

जानकारी के अनुसार मजहरुद्दीन ने सोमवार को घर पर ही लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। जिसके पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शव ओस्मानिया जनरल अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है। मजहरुद्दीन खान एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी की दूसरी बेटी के ससुर थे। डॉक्टर मजहरुद्दीन के बेटे ने 2020 में ओवैसी की दूसरी बेटी से शादी की थी।

लाइसेंसी गन से मारी गोली

घटना के बारे में बताते हुए हैदराबाद वेस्ट जोन के डीसीपी जोएल डेविस ने कहा कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी गन से खुद को गोली मार ली। परिवार के सदस्य उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। सुसाइड के कारणों की जांच चल रही है।

घर पर थे अकेले

घटना के मुताबिक मजहरुद्दीन घर उस वक्त घर पर अकेले थे, जब उन्होंने खुद को शूट किया। घर के कुछ सदस्यों को जब कई बार फोन करने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो घर जाकर देखा तो वो लहूलुहान थे। जिसके बाद उनको तुंरत अस्पताल लेकर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+