Angry TRS MLA ने सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़ा, स्कूल के उद्घाटन में देर से निमंत्रण की नाराजगी ! VIDEO
तेलंगाना में सत्तारूढ़- टीआरएस के विधायक कृष्णा मोहन रेड्डी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में देर से इन्वाइट किए जाने पर भड़के। सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़ा। Angry TRS MLA Krishna Mohan Reddy govt official collar viral vide
Angry TRS MLA के कारण टीआरएस की जमकर किरकिरी हो रही है। माननीय विधायक दर्जनों लोगों की मौजूदगी में आपा खो बैठे और सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। दरअसल, तेलंगाना में आठ साल से अधिक समय से सत्ता पर काबिज पार्टी- तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के विधायक कृष्णा मोहन रेड्डी ने उस समय पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी, जब उन्होंने गुस्से में एक सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। वीडियो वायरल हो रही है।

क्या और कहां हुआ कार्यक्रम ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेड्डी एक स्कूल के उद्घाटन समारोह में देरी से इन्वाइट किए जाने को लेकर नाराज थे। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक टीआरएस विधायक कृष्ण मोहन रेड्डी ने जोगुलम्बा गडवाल में सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़ा। जोगुलम्बा गडवाल जिले के कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) गडवाल के विधायक कृष्ण मोहन रेड्डी काफी नाराज दिखे।

TRS विधायक ने किस पर हमला किया
विधायक कृष्णा मोहन रेड्डी ने स्कूल के उद्घाटन समारोह में देर से आमंत्रित किए जाने पर नाराजगी प्रट की और इसी दौरान अपने पीछे चल रहे सरकारी गुरुकुल स्कूलों के क्षेत्रीय सह-समन्वयक पर अटैक कर दिया।

गुस्से से लाल विधायक को शांत करने की कोशिश
आस-पास मौजूद लोगों ने 'माननीय विधायक' को शांत करने का प्रयास किया। विधायक ने जब अचानक सरकारी कर्मचारी पर हमला किया और उसका कॉलर पकड़ा तो वहां मौजूद तमाम लोग सकपका गए। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

महिला और सरकारी अधिकारी के सामने गाली !
आक्रोशित टीआरएस विधायक की वायरल वीडियो में महिला को बुके के साथ देखा जा सकता है। विधायक के हावभाव से समझा जा सकता है कि वे किसी बात पर बुरी तरह भड़के हुए हैं। समाचार एजेंसी ANI ने जो वीडियो जारी की है, इसमें तेलुगू भाषा में कुछ अपशब्दों / गालियों के इस्तेमाल की आशंका भी जाहिर की गई है।

भाजपा ने कहा- माफी मांगें विधायक
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक टीआरएस विधायक एक स्कूल के उद्घाटन में देरी से बुलाए जाने से नाराज थे। उनकी गैरहाजिरी में स्कूल का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ने किया। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधायक से माफी की मांग की है।
नीचे देखें वायरल वीडियो---
शिकायत पर कार्रवाई करेगी पुलिस
इस मामले में जोगुलम्बा गडवाल के एसपी रंजन रतन कुमार ने कहा, "हमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हमने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा है। अगर कोई शिकायत करता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications