राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आंध्र प्रदेश को बांट रही हैं सोनिया: जगन

jaganmohan reddy
हैदराबाद। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने कांग्रेस चेरपर्सन सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया अपने निजी फायदे के लिए आंध्र प्रदेश का बंटवारा कर रही है। जगनमोहन रेड्डी ने सीधे सीधे सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वह आंध्र प्रदेश का बंटवारा करवा रही हैं।

राज्यपाल से मुलाकात कर लौट रहे जगन ने गंभीर आरोपों के साथ सोनिया-राहुल पर हमला बोला और कहा कि बेटे को पीएम की कुर्सी दिलाने के लिए सोनिया आंध्र प्रदेश का बंटवारा कर रही है, ताकि दोनों जगहों से वोट हासिल कर सके।

जगन ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख अपने बेटे के लिए हमारी और हमारे बच्चों की जिंदगी के साथ खेल रही हैं। जगन ने राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की ताकि संयुक्त आंध्र प्रदेश के पक्ष में प्रस्ताव पारित कर आंध्र के बंटवारे को रोका जा सके।

जगन ने इस मुद्दे पर तेलुगु देसम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी पर केंद्र से साठगांठ का आरोप भी लगाया। अनशन जबरन खत्म कराए जाने के बाद जगन ने 26 अक्टूबर को हैदराबाद में जनसभा आयोजित करने का एलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+