राहुल गांधी का अकाउंट लॉक करने के विरोध में कांग्रेसियों का 'ट्विटर बर्ड' फ्राई, पार्सल कर ऑफिस भी भेजा
हैदराबाद, 17 अगस्त: ट्विटर और कांग्रेस पार्टी के बीच तनाव जारी है। ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हैंडल को लॉक कर दिया था, जिसके बाद पूरी पार्टी के निशाने पर ट्विटर आ गया था। दरअसल कांग्रेस नेता ने दिल्ली में नाबालिग बच्ची से कथित रेप के बाद हत्या के मामले में उसके माता-पिता से मुलाकात की तो उनकी तस्वीर शेयर कर दी थी, जिसके बाद ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को लॉक कर दिया, हालांकि अब उनका हैंडल अनलॉक है, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है।
Recommended Video

आंध्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कांग्रेसियों को राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने के लिए 'ट्विटर बर्ड' को तलते हुए देखा जा सकता हैं। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के खिलाफ माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट की कार्रवाई का विरोध करने के लिए 'ट्विटर बर्ड' के साथ एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।
वीडियो में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद जीवी हर्ष कुमार के बेटे जीवी श्री राज 'ट्विटर डिश' बनाते दिख रहे हैं। साथ ही उनको कहते हुए सुना जा सकता हैं कि ट्विटर तुमने राहुल गांधी के अकाउंट को लॉक करके गलती की है। इसलिए हम इसे (ट्विटर बर्ड) भूनकर गुरुग्राम और दिल्ली में आपके ऑफिस भेज रहे हैं। बता दें कि उन्होंने इस 'ट्विटर बर्ड' को पार्सल भी किया है। साथ ही कहा कि ट्विटर, हमें आशा है कि आप अपनी डिश का मजा भी लेंगे।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली कैंट इलाके में कथित रूप से बलात्कार, हत्या और जबरन अंतिम संस्कार करने वाली 9 वर्षीय बच्ची के माता-पिता के साथ अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी, जिसके दो दिन बाद ट्विटर ने उस ट्वीट को हटा लिया था। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से जारी नोटिस के बाद राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
एनसीपीसीआर ने ट्विटर को पीड़िता के परिवार की तस्वीरें ट्वीट करने के लिए कांग्रेस नेता के हैंडल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। हालांकि इस विवाद के करीब एक सप्ताह बाद फिर से राहुल गांधी का अकाउंट बहाल कर दिया गया है। बता दें कि वीडियो में दिखने वाला शख्स कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षा कुमार के बेटे हैं।
-
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
Parliament Session: 'आंख मारते हैं', राहुल गांधी पर क्यों बरसे Kiren Rijiju? याद आया 2018 -
Speaker No-Confidence Motion: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से इंडिया ब्लॉक ने क्यों खींचे हाथ? -
LPG Cylinder Shortage: एलपीजी संकट पर प्रियंका गांधी का सरकार पर प्रहार, बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत -
MP News Gwalior: विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का क्यों हुआ चुनाव रद्द, रामनिवास रावत बने नए MLA -
Parliament Session: राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बताया- ‘प्रोपेगेंडा लीडर' -
Parliament Budget Session: 'आप अबोध बालक हो', संसद में हंगामे पर भड़के गिरिराज सिंह -
US India Relation: दिग्गी राजा ने भारत और अमेरिका संबंधों पर उठाए ये 4 सवाल, मोदी सरकार पर बोला तीखा वार -
Parliament Today:संसद में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, राहुल गांधी की सदस्यता भी घिरी -
MP News: बासमती GI टैग पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले—न मिला तो करूंगा अनशन -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं












Click it and Unblock the Notifications