काले जादू करने के आरोप से दुखी दंपत्ति ने तीन बेटियों को मार की खुदकुशी
telangana, sucide, magic, sorcery, hyderabad, जादू, तेंलगाना, आत्महत्या
हैदराबाद। काले जादू में शामिल होने के आरोपों से दुखी एक दंपत्ति ने बेहद खौफनाक कदम उठा लिया। पति-पत्नी ने पहले अपनी तीन बेटियों को जान से मारा और फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। मामला तेंलगाना के करीमनगर जिले के हजूराबाद मंडल का है।

हजूराबाद से एसीपी एम रविंद्र रेड्डी ने बताया है कि करीमनगर के कोंड़ापुर गांव के रहने वाले गंटा कोमुरैया (30) और उसकी पत्नी गांटा कोमुरम्मा (28) ने ये कदम तब उठाया, जब कोमुरम्मा पर उसकी मां ने काला जादू में शामिल होने का आरोप लगाया और उसको भला-बुरा कहा। कोमुरम्मा की मां ने बच्चों और उसकी खराब सेहत की वजह भी उसके जादू-टोने को कहा।
इस आरोप से खिन्न को कोमुरम्मा ने रविवार रात करीब 11 बजे नौ, आठ और छह साल की अपनी बेटियों को साड़ी के जरिए फंदा बनाकर मार दिया। इसके बाद दोनों ने खुद को भी साड़ी के फंदे पर लटका लिया। पति-पत्नी खिलौने बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications