80 साल के बुजुर्ग ने 22 साल की युवती से किया रेप, पीड़िता बोली- मैं शराब के नशे में थी

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में 22 साल की एक युवती ने 80 साल के बुजुर्ग पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि 80 साल के बुजुर्ग ने बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास पर रेप किया। युवती के मुताबिक आरोपी उसका रिश्तेदार है। युवती ने इस शुक्रवार को बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन थाने में शराब के नशे में रेप किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को बंजारा हिल्स पुलिस ने 80 वर्षीय इस बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बुजुर्ग रिश्तेदार ने की थी मदद की पेशकश

बुजुर्ग रिश्तेदार ने की थी मदद की पेशकश

मिरर नाऊ में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि पीड़िता फलकनुमा की रहने वाली है। हाल ही में वह अपने पति से अलग हुई। युवती ने बताया कि उसके बुजुर्ग रिश्तेदार ने उसे रहने का इंतजाम करने के लिए मदद की पेशकश की। वह अपने एक दोस्त के साथ अप्रैल के पहले हफ्ते में आरोपी का घर देखने गई थी।

शराब पिलाकर रेप का आरोप

शराब पिलाकर रेप का आरोप

बंजारा हिल्स इंस्पेक्टर कलिंग राव के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति के घर पर पहुंचने के बाद उसने महिला और उसके पुरुष मित्र को शराब की पेशकश की। शराब के नशे में आने के बाद उसने कथित तौर पर महिला का रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बुजुर्ग ने उसका रेप किया। इस दौरान वह शराब के नशे में थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना के बाद 80 वर्षीय आरोपी ने महिला और उसके दोस्त के खिलाफ महंगी घड़ी चुराने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये घटना अप्रैल के पहले हफ्ते में हुई थी। हम अभी भी इस घटना की पड़ताल कर रहे हैं। युवती ने इस शुक्रवार को बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन थाने में शराब के नशे में रेप किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को बंजारा हिल्स पुलिस ने 80 वर्षीय इस बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+