हरियाणा: शराब पीकर पति ने किया बीवी-बेटे से झगड़ा, दोनों ने सिर पर डंडा मारा तो चली गई जान
हिसार। हरियाणा में हिसार के नारनौंद क्षेत्र के पेटवाड़ गांव में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई आजाद (40 वर्षीय) मजदूरी का काम करता था। उसके घर में कलह होती थी। वह शराब पीने लग गया था। उसका बेटा और उसकी पत्नी गीता से झगड़ा होता रहता था।

बुधवार को आजाद का फिर अपनी पत्नी गीता और बेटे से काफी झगड़ा हुआ। इस झगड़े में पत्नी ने पति के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। पता चलने पर पड़ोसियों ने नारनौंद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

सिपाहियों ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने मृतक भाई के बयान लिए। वहीं, मृतक की पत्नी व नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications