हिसारः मालिक ने दूध न देने पर गाय को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला, पास एकटक मां को देखता रहा बछड़ा

हिसार। एक तरफ जहां देश में गाय की रक्षा को लेकर तरह-तरह के कानून बन रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गायों के साथ बर्बरता की घटना आए दिन सामने आती रहती है। ताजा मामला हरियाणा के हिसार जिले के पटेल नगर का है, जहां एक शख्स ने समय पर दूध नहीं देने पर एक गाय को पीट-पीटकर मार डाला। आसपास के लोगों ने गाय को पीटते हुए देखा लेकिन किसी ने भी शख्स को रोकने की हिम्मत नहीं की। वहीं जब एक पड़ोसी ने युवक को गाय के पीटने पर टोका तो वह गुस्से में आ गया और गाय को पहले से ज्यादा जोर-जोर से पीटने लगा।

दूध न देने पर गाय को पीटता रहा

दूध न देने पर गाय को पीटता रहा

इस दौरान गाय ने मौके पर दम तोड़ दिया। पास ही गाय का बछड़ा भी बंधा हुआ था। लोगों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि गाय की लाश गली में पड़ी हुई है। गाय को गली के बीच में ही पीटा गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। पुलिस भी घटना को देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

लोगों ने टोका तो और जोर-जोर से पीटने लगा

लोगों ने टोका तो और जोर-जोर से पीटने लगा

वहीं गाय के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए लुवास भिजवाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्‍यक्ति ने अपने गाय की पीट-पीट कर मार डाला है। गाय का बछड़ा भी अभी छोटा ही है। गाय की गलती बस इतनी थी कि उसने समय पर दूध नहीं दिया था। मालिक इस बात से इतने ताव में आ गया कि गाय को पीटने लगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जानकारी के अनुसार आरोपी गाय को सुबह खुला छोड़ देता था और सुबह और शाम के वक्त दूध निकाल लिया करता था। मगर शुक्रवार को गाय ने दूध नहीं दिया, इस बात से व्‍यक्ति बेहद गुस्‍से में आ गया। पड़ोस के लोगों में भी रोष बना हुआ है। वहीं मां के शव को पास पड़े देख रहे बछड़ा चुपचाप मां को देखता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+