पत्नी को सेल्फी लेने के लिए नहर के पास बुलाया और फिर दे दिया धक्का

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति उसे सेल्फी लेने के बहाने नहर के पास ले गया और धक्का दे दिया। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद दूसरे शख्स ने नहर में छलांग लगा कर उसकी जान बचाई।

सेल्फी लेने के लिए पास बुलाया

सेल्फी लेने के लिए पास बुलाया

पीड़िता दिल्ली के मदनपुरा इलाके की रहने वाली है, जिसकी शादी साल 2018 में हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले अमित के साथ हुई थी। उसका पति उसे मंदिर में माथा टेकने के लिए अपने साथ लेकर आया था। मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस आते वक्त उसके पति ने भाखड़ा नहर की हिसार ब्रांच के पुल पर बाइक रोक ली और सेल्फी लेने की बात कही।

राहगीर ने बचाई जान

राहगीर ने बचाई जान

उसने अपने पत्नी को नहर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने को कहा। तभी अचानक उसने अपनी पत्नी को धक्का देकर नहर में उसे मारने की कोशिश की। पत्नी को धक्का देने के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया। हालांकि वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उसकी जान बचा ली। इसके बाद पीड़िता पति के खिलाफ शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंची।

पुलिस कर रही है तलाश

पुलिस कर रही है तलाश

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की है। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+