हिमाचल प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

दीवार पर लिख लो, हिमाचल में BJP ही बनाएगी सरकार: अमित शाह

Google Oneindia News

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज ओपिनियन पोल के दावों से आगे बढ़ते हुये राहुल गांधी को चुनौती देते हुये कहा कि हिमाचल में अगली सरकार भाजपा की ही होगी। पूरे आत्म विश्वास से लबरेज अमित शाह ने मंडी के थुनाग में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुये कहा कि राहुल बाबा अब दीवार पर लिख लो हिमाचल में भाजपा की सरकार आ रही है। मोदी का विजय रथ अब हिमाचल में पहुंच गया है। इसे अब कोई नहीं रोक सकता।

दीवार पर लिख लो, हिमाचल में BJP ही बनाएगी सरकार: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि यहां भाजपा की लहर है। हिमाचल में भाजपा की सुनामी है। जब सुनामी आती है तो कुछ नहीं बचता। हिमाचल में 5-5 साल वाली सरकार नहीं चाहिए। 20 साल की सरकार चाहिए। 5-5 साल का खेल बंद करें। विकास के गुब्बारे में भाजपा हवा भरती है। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा 2014 के बाद के सभी चुनावों को याद करो। हर चुनाव में भाजपा आई। शाह ने कहा कि मोदी ने 30 करोड़ घरों में बैंक खाते खोले। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार को उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों का आज हिमाचल की जनता को हिसाब देना होगा।

दीवार पर लिख लो, हिमाचल में BJP ही बनाएगी सरकार: अमित शाह

शाह ने कहा कि राहुल पूछ रहे हैं गुजरात में क्या विकास हुआ। राहुल हिमाचल में गुड़िया की मौत और वीरभद्र सिंह से भ्रष्टाचार का हिसाब क्यो नहीं मांगते। हिमाचल के विकास के लिए क्या किया, हिसाब दो मैं हिसाब देकर जाऊंगा। शाह ने कहा कि हम मुंह छिपा कर नहीं सीना तान कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने हिमाचल में संगठन खड़ा किया है।

शाह ने कहा कि गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने देश में राज किया, लेकिन विकास की दृष्टि से जो काम होने चाहिए थे वे नहीं हो पाए। हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करने वाली कांग्रेस सरकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किस मुंह से मोदी सरकार के 3 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं। हिसाब तो अब राहुल को अपनी इन 3 पीढ़ियों के साथ प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यो का देना होगा।

ये भी पढ़ें- Idea ने 357 रुपये के प्लान में किया बदलाव, अब यूजर्स को ये मिलेगा फ्रीये भी पढ़ें- Idea ने 357 रुपये के प्लान में किया बदलाव, अब यूजर्स को ये मिलेगा फ्री

Comments
English summary
Write on wall, BJP will form government in Himachal Pradesh: Amit Shah
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X