Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में पैसा लेकर मनाली में परोसी जाती थी विदेशी लड़कियां

शिमला। कुल्लू मनाली में इन दिनों दशहरे की तैयारियों के बीच सेक्स वर्कर भी पहुंचने शुरू हो गये हैं। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के चलते अगले 15 दिनों तक यहां खासी गहमागहमी रहेगी। इस उत्सव में देश दुनिया से हजारों लोग यहां पहुंचेगे। इसी बीच कुल्लू पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

दिल्ली से हो रहा था सेक्स रैकेट ऑपरेट

दिल्ली से हो रहा था सेक्स रैकेट ऑपरेट

पुलिस ने मनाली में तीन विदेशी सेक्स वर्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले अरसे से मनाली के अलेउ इलाके में एक निजी होटल में यह महिलायें रह रही थीं। जो अपने ग्राहकों को यहां सेवा उपलब्ध करवा रही थीं। यह सब इतने गोपनीय तरीके से चल रहा था कि किसी को भी कानों कान खबर नहीं हो रही थी। यह गिरोह दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था व पैसे का भुगतान भी वहीं किया जा रहा था।

तंजानियां की हैं तीनों महिलाएं

तंजानियां की हैं तीनों महिलाएं

अचानक मनाली पुलिस को अपने सूत्रों से खबर मिली कि इलाके के एक होटल में तीन विदेशी महिलायें ठहरी हैं व तीनों होटल में सेक्स का धंधा चला रही हैं। उसके बाद पुलिस के कुछ जवान खुद ग्राहक बनकर महिलाओं के इस धंधे में गए। विदेशी महिलायें भी आसानी से पुलिस के जाल में फंस गईं। उसके तुरंत बाद होटल में छापा मारा गया व जिस्मफरोशी के मामले में तीन विदेशी महिलाओं समेत होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।

होटल की जब तालाशी ली गई तो पता चला कि तीनों महिलायें तंजानिया मूल की हैं। पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया की माली हालत खराब है। वहां से लोग भारत आते रहते हैं। कुछ युवतियां शिक्षा हासिल करने के लिये आती हैं जो बाद में सेक्स के धंधे में फंस जाती हैं।

जवानों ने विदेशी लड़कियों को रंगे हाथ पकड़ा

जवानों ने विदेशी लड़कियों को रंगे हाथ पकड़ा

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि मनाली के अलेउ के पास एक निजी होटल में विदेशी महिलाएं जिस्मफिरोशी का धंधा कर रही हैं, जिसके चलते कुछ जवानों ने ग्राहक बनकर महिलाओं को इस धंधे में रंगे हाथ काबू किया। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी की अगुवाई में मनाली के डीएसपी और अन्य जवानों की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने तीन विदेशी महिलाओं समेत होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+