Weather Update: हिमाचल प्रदेश को अभी राहत नहीं, 6 जिलों में मौसम को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ वक्त से मौसम की मार झेल रहा। वहां पर बारिश की वजह से कई जिलों में भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें जान-माल दोनों का नुकसान हुआ। अभी भी वहां के लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की वजह से कुल्लू के आनी में इमारतें ढह गईं, जबकि चार अहम राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुए हैं।

himachal news

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, लेकिन कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोग इन जिलों की यात्रा करने से बचें और बिना जरूरी काम घर से बाहर ना निकलें।

आईएमडी के शिमला केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि हमीरपुर और बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में बुधवार से ठीक-ठाक बारिश हुई, जहां जोगिंदरनगर में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पालमपुर में 136.8 मिमी, नाहन में 92.7 मिमी, शिमला में 79 मिमी, धर्मशाला में 70.2 मिमी, पंडोह में 70 मिमी, सोलन में 60.4 मिमी, मंडी में 57.6 मिमी, धौलाकुआं में 55.5 मिमी और कांगड़ा में 40.4 मिमी बारिश हुई।

एक और शव बरामद
वहीं दूसरी ओर शिमला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद हुआ, ऐसे में मृतकों की संख्या 25 हो गई है। बचाव दल को आशंका है कि अभी भी दो शव मलबे में दबे हुए हैं।

अब तक कितनी मौतें?
वहीं पूरे राज्य की बात करें तो इस महीने बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 120 लोगों की मौत हुई है, जबकि इस मानसून सीजन में 239 ने जान गंवाई। अभी भी 40 लोग लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं लगा। भूस्खलन के कारण लगभग 700 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें कुल्लू-मंडी, मंडी-पठानकोट, कालका-शिमला और ठियोग-हाटकोटी को जोड़ने वाले चार राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+