कोर्ट से जमानत के बाद वीरभद्र ने कांग्रेस आलाकमान को दिया कड़ा संदेश

सीबीआई के स्पेशल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस आलाकमान को कड़ा संदेश दिया है।

शिमला। आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने अपने विरोधियों व पार्टी आलाकमान को भी कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि आखिर में जीत सच्चाई की ही होगी।

जमानत के बाद वीरभद्र ने कांग्रेस आलाकमान को दिया कड़ा संदेश

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया में अपने विचारों को शेयर करते हुये उन्होंने कहा है कि मेरी लोकप्रियता की बराबरी मेरे विरोधियों के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए मेरे राजनीतिक विरोधी अनैतिक हथकंडे अपना रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि मैं कोर्ट में उपस्थित हुआ, जमानत मिली, अब आगे की रणनीति उचित कानूनी सलाह लेकर तय की जाएगी। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अंत में सच की जीत होगी, मुझे देश की न्याय व्यवस्था में पूरा विश्वास है। इसके साथ ही उन्होंने सत्यमेव जयते कहते हुए अपनी बात को विराम दिया।

दरअसल सोमवार को दिनभर वीरभद्र सिंह अपने सर्मथकों के साथ दिल्ली की अदालत में पेशी के बहाने पार्टी आलाकमान को भी यह संदेश देने का प्रयास करते रहे कि उनके साथ आज भी मंत्रियों व विधायकों का सर्मथन है।

मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई तय हुई है। वीरभद्र सिंह इस वक्त दिल्ली में ही मौजूद हैं। उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ दिल्ली में जमा है। वीरभद्र सिंह अपने समर्थकों की भीड़ जमा कर पार्टी हाईकमान को भी संदेश देना चाहते हैं। सोमवार को दिल्ली में वीरभद्र कैबिनेट के पांच मंत्रियों सहित कई विधायक, निगम-बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+