श्री रेणूकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विनय कुमार जीते
शिमला। कांग्रेस ने श्री रेणूकाजी विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनावों में विनय कुमार को मैदान में उतारा था। कांग्रेस के प्रत्याशी विनय कुमार ने भाजपा के उम्मीदवार बलबीर सिंह को 5160 मतों के अंतर से हराया। 2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनय कुमार ने 655 मतों से भाजपा के ह्रदयराम को हराया था। 49 वर्षीय विनय कुमार को राजनिति विरासत में मिली। उनके पिता कांग्रेस नेता स्वर्गीय प्रेम सिंह थे।

23 सितंबर 2011 को उनके निधन के यहां उपचुनाव हुये ,लेकिन विनय चुनाव हार गये व बाद में 2012 के चुनावों में विनय कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता। उन्होंने दसवीं तक शिक्षा हासिल की है। उनकी संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications