विक्रमादित्य की कंगना को सलाह, शुरू कर दीजिए कॉमेडी शो, कपिल शर्मा को दे रहीं है कड़ी टक्कर

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मैदान में है। जबकि कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है।

एक तरफ जहां कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को बिगड़ैल शाहजादा करार दिया है तो दूसरी तरफ विक्रमादित्य सिंह ने कंगना का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो कॉमेडियन कपिल शर्मा को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

kangana ranaut

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने उनसे मुश्किल सवाल किए थे, लेकिन वो हमेशा यह आरोप लगाकर निकल जाती हैं कि हम महिला विरोधी हैं। कंगना का हिमाचल प्रदेश में मनोरंजन पूरा हो चुका है। उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं जिसे सुनकर लोग हंसना बंद कर देते हैं।

कंगा रनौत कॉमेडियन कपिल शर्मा को तगड़ी टक्कर दे रही हैं। मुझे लगता है कि 4 जून के बाद उन्हें वापस मुंबई चले जाना चाहिए और फिल्में करनी चाहिए, या फिर वो चाहें तो कॉमेडी शो शुरू कर सकती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत की वजह से ठाकुर और अन्य भाजपा के नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम ठाकुर के साथ मेरी सहानुभूति है। हमें पता है कि भाजपा के विधायकों के साथ क्या हो रहा है। जयराम ठाकुर पूर्व सीएम हैं, कम से कम उन्हें सम्मान दीजिए। कल उनके बॉडीगार्ड को हेलीकॉप्टर से बाहर उतार दिया गया ताकि कंगना के मेकअप आर्टिस्ट को बैठाया जा सके।

मंडी के लोग ना सिर्फ कार्यकर्ता, नेता, विधायक सभी लोग इनसे नाराज हैं। हर कोई चाहता है कि ये 10 दिन जल्द पूरे हों और वो वापस मुंबई लौट जाएं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+