हिमाचल: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत तीन की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक झारखंड व हरियाणा के हैं,जो यहां पिछले अरसे से मजदूरी करते थे। मिली जानकारी के मुताबिक जिला सोलन के कसौली इलाके में सड़क पर एक ट्रैक्टर पलटने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक चालक भी था। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तीनों की मौका पर ही मौत हो गई। मारे गए लोग झारखंड और हरियाणा के हैं। तीनों स्थानीय स्टोन क्रशर में मजदूरी का काम करते थे।

Three people including driver died after tractor collapsed in solan

बताया जा रहा है कि गुरू परमेश्वर स्टोन क्रशर का ट्रैक्टर गुनाई-बरोटीवाला संपर्क मार्ग जोहड़ी से स्टोन क्रशर को जाने वाली सड़क से जा रहा था। इस बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी सड़क तक जा पहुंचा। इसकी चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुच शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गुनाई में ट्रैक्टर में हुई तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पटवारी ने भी मौके का जायजा लिया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से पटवारी अमित सिंह ने मृतक के परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की।

ये भी पढ़ें- यूपी: किसानों ने भाजपा को दी चेतावनी, गांव के बाहर लगाया No Entry का बोर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+