यूपी: किसानों ने भाजपा को दी चेतावनी, गांव के बाहर लगाया No Entry का बोर्ड

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किसानों ने बीजेपी नेताओं के गांव में घुसने पर रोक लगा दी है। गांव के बाहर एक चेतावनी भरा बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है कि बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। दरअसल, किसान क्रांति यात्रा हरिद्वार से दिल्ली तक निकाली गई थी। जिसमें किसानों पर दिल्ली में लाठी चार्ज की गई थी। इस बात से नाराज रसूलपुर माफी के लोगों ने बीजेपी नेताओं को अपने जोखिम पर गांव में घुसने की चेतावनी दी है। इससे बीजेपी में बैचेनी है।

Farmers put board, warn bjp not to enter in village

किसान क्रांति यात्रा के दौरान हरिद्वार से दिल्ली तक निकले लाखों किसानों को गाजियाबाद में दिल्ली गेट पर ही रोक दिया गया था। इतना ही नहीं किसनों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछार की गई। अब इस आंदोलन की आंच गांवों तक पहुंच गई है। अमरोहा जनपद के गांव रसूलपुर माफी में किसानों ने भाजपा नेताओं के गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही चेतवानी भरा बोर्ड भी लगा दिया है। जिसके बाद भाजपा खेमे में हडकंप मच गया है।

Farmers put board, warn bjp not to enter in village

बोर्ड पर लिखा है कि, 'किसान एकता जिंदाबाद। बीजेपी वालों का गांव में आना सख्त मना है। जान माल की स्वयं रक्षा करें। सौजन्य से किसान एकता, रसूलपुर माफ़ी, अमरोहा.'। गांव में इस बोर्ड के लगने से स्थानीय भाजपा के साथ ही पुलिस प्रशासनिक खेमे में भी हड़कंप मच गया है। किसानों पर हमले से नाराज स्थानीय किसान धर्मपाल ने बताया कि वे किसान क्रांति यात्रा में गए थे, उन्हें और हजारों किसानों को दिल्ली में नहीं जाने दिया गया। यहीं नहीं बेगुनाह और निहत्थे किसानों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसमें कई लोग घायल हुए।

इस प्रदर्शन में खुद धर्मपाल भी घायल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की बात का दिखावा करने वाली भाजपा सरकार अब उन्हें बिलकुल बर्दाश्त नहीं है। किसानों की इस तरह सार्वजनिक नाराजगी ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ हाई कमान की भी बेचैनी बढ़ा दी है। क्यूंकि लोकसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों का मुकाबला करने से ज्यादा भाजपा से अगर इस तरह के समुदाय नाराज हो गए तो हालात मुश्किल भरे हो जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+