हिमाचल में फिर हुआ सड़क हादसा, मंडी में जीप पलटने से तीन की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। शिमला सिरमौर के बाद मंडी में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और जबकि 12 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह सब डिविजन में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कलखर में वजीर बावड़ी के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई।

three people died in roadside accident in himachal pradesh

फिलहाल इस हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है,लेकिन माना जा रहा है कि मोड़ काटते वक्त चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे जीप में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जीप में सवार लोग नलवाड़ी मेला में कारोाबर करने आये थे,जो राजस्थान व पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान तारा देवी, रूड़ी, और रोशनी देवी के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली थीं। ड्राइवर सहित 12 लोग घायल हैं जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए रत्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि कुछ को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। प्रदेश की सड़कों पर मौत का तांडव लगातार जारी है। सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। जिससे सड़कों पर बेमौत लोग मारे जा रहे हैं। इस बरसात के मौसम में सड़कों को खासा नुक्सान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें -यूपी: बुखार से मासूमों की मौत पर मंत्री का विवादित बयान, बोले- 'मौत के जिम्मेदार परिजन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+