जयराम ठाकुर की कैबिनेट में इन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद

शिमला। प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा चुनाव में हार जाने के बाद सीएम पद के दावेदार बनकर उभरे जयराम ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में होगा। धूमल की जगह जयराम ठाकुर के सीएम बनने से अब मंत्रीमंडल के समीकरण बदल गए हैं।

jairam

आज जयराम समेत 11 लोग शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 12 मंत्री होने की संभावना है। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद में उन्होंने कहा था, 'कैबिनेट में अनुभवी और नए दोनों चेहरे होंगे।' जयराम ठाकुर इन विधायकों सुरेश भारद्वाज, नरेंद्र बरागटा, गोविंद ठाकुर, राजेंद्र सैजल, सुभाष ठाकुर, किशन कपूर, महेंद्र सिंह ठाकुर, रमेश ध्वाला, सरवीण चौधरी, राजीव बिंदल और अनिल शर्मा के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

जयराम ठाकुर के मुताबिक, उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाना, वीआईपी संस्कृति से हटकर काम करना, पिछली सरकार की तरफ से पिछले तीन महीनों में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा, व्यर्थ व्यय को कम करना और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करना होगी। जे पी नड्डा के विश्वासपात्रों में से एक ठाकुर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+