हिमाचल में रहनेवाली यह हसीना पहले थी मर्द, अब बनी मनमोहिनी
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक तिब्बती युवती धूम मचा रही है। उसके ग्लैमर और हुस्न के सभी दीवाने हैं। जानिए इस हसीना के अंदर छुपे राज।
शिमला। धर्मशाला में निर्वासन की जिंदगी बसर कर रहे एक बौद्ध भिक्षु ने मानव संरचना के कुदरती करिश्मे को चुनौती क्या दी कि वह आज तिब्बती युवा पीढ़ी का रोल मॉडल बन गई हैं। धर्मशाला से लेकर पेरिस तक उनके चाहने वालों की अच्छी खासी तादाद है। यहां बात हो रही है बौद्ध भिक्षु तेनजिन मारिको की जो आज अपना लिंग परिवर्तन कराकर मनमोहिनी बन गई हैं।

तिब्बतियों के बीच खासी लोकप्रिय हैं तेनजिन
अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से नारी रूप धारण करने वाले तेनजिन मारिको को लेकर तिब्बती समाज में खासा कौतूहल है। मशहूर हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे के बाद तिब्बतियों में तेनजिन मारिको सबसे लोकप्रिय शख्सियत हैं।

तिब्बती युवा पीढ़ी है तेनजिन की दीवानी
अपने धर्म-कर्म पर अगाध विश्वास रखने वाला दुनियाभर में फैला तिब्बती समाज इन दिनों कुदरत के करिश्मे को झुठलाने वाले एक बौद्ध भिक्षु का मुरीद बन गया है जो अपना लिंग परिवर्तन कराकर धूम मचा रहा है। अपनी सुन्दर काया से आज तिब्बती युवाओं के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। अब तिब्बती उन्हें सार्वजनिक समारोहों में बुलाते हैं। उनके कसंर्ट हो रहे हैं।

तेनजिन मारिको पहले पुरुष थे, कराया लिंग परिवर्तन
दरअसल तेनजिन मारिको जन्मजात पुरुष थे व पिछले साल तक मैक्लोडगंज में बौद्ध धर्म की शिक्षा लेकर बौद्ध भिक्षु के रूप में रह रहे थे लेकिन उसी दौरान उनके मन में लड़की बनने की भावना क्या जगी, उसे पूरा करने के लिये उन्होंने अपना सब कुछ त्याग दिया। हलांकि शुरुआत में मारिको ने अपने पिता की जिद पर दार्जिलिंग में बौद्ध दर्शन की पांच साल पढ़ाई की।

बौद्ध भिक्षु बनकर वहां फिट नहीं हो पाई
इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह नेपाल गईं, लेकिन वहां से बीच में ही कोर्स छोड़कर आ गईं। उन्होंने अगले तीन साल तक बौद्ध भिक्षु का लिबास पहनकर बिताए लेकिन इस दौरान किसी भी धार्मिक गतिविधि में भाग नहीं लिया।

बौद्ध भिक्षु बनने का सफर बीच में ही छोड़ा
दरअसल इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें यूट्यूब पर फैशन एंड स्टाइल ट्यूटोरियल्स की जानकारी दी जो उन्हें लिंग परिवर्तन तक ले गई। मारिको को लगने लगा कि उनके अंदर भी लड़कियों वाले सारे गुण मौजूद हैं। बौद्ध भिक्षु बनने के सफर को पीछे छोड़ उन्होंने बौद्ध धर्म की दीक्षा बीच में ही छोड़ दी और लिंग परिवर्तन करा लिया। ठान लिया कि अब वह मेकअप आर्टिस्ट बनेंगी। यह सब ऐसे समय में हुआ, जब तिब्बतीयों के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा तिब्बतीयों से बार-बार अपनी संस्कृति को बचाने के लिये आह्वान कर रहे हैं।

भिक्षु का लिबास त्याग पहनने लगीं स्कर्ट
ऐसा नहीं है कि यह सब आसानी से हो गया। करीब दो साले पहले जब मारिको ने बौद्ध भिक्षु के लिबास को त्याग स्कर्ट पहननी शुरू की तो उन्हें अपने समुदाय का खूब विरोध झेलना पड़ा। तिब्बती समाज ने इस पर ऐतराज जताया। मारिको कहती हैं, जब वह पहले दिन बौद्ध भिक्षु का परंपरागत रोब पहनकर मंदिर गईं तो सब कुछ सामान्य था, सबने मेरे प्रति सम्मान प्रदर्शित किया, लेकिन जब दूसरे दिन मैं वहां पैंट पहनकर पहुंची तो हर कोई हैरानी भरी नजरों से मुझे देख रहा था।

'मैं अपने आपको अपने आईने में देखती हूं'
सिगरेट की शौकीन मारिको कहती हैं, हमेशा अपने आपको आईने में देखना चाहिए न कि लोगों की आंखों में। उन्होंने धर्मशाला में मिस तिब्बत ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के बाद से मारिको ने दिल्ली, देहरादून और कर्नाटक में कई शो किए हैं जिससे अब उनके समुदाय के लोग भी अब उनको इस रूप में स्वीकार करने लगे हैं। मारिको कहती हैं कि अगर सौ लोग मुझसे नफरत करते हैं तो पांच सौ लोग ऐसे भी है जो मुझे पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर हैं अच्छे-खासे फॉलोअर्स
मारिको के सोशल मीडिया में अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह अध्यात्मिक ज्ञान को भौतिक चीजों के लिये प्रेम के साथ जोड़कर कैसे देखती है तो मारिको ने कहा कि जब तक वह अपनी किसी आदत से दूसरों को चोट नहीं पहुंचाती हैं तब तक वह खुद को अच्छा मानती हैं।

कंसर्ट में परफॉर्मेंस देती हैं तेनजिन
हाल ही में धर्मशाला के पास मैक्लोडगंज के तिब्बतन इंस्टियूट आफ परफॉर्मिंग आर्टस टीपा के सभागार में तिब्बतन यूथ यूनिटी कॉन्सर्ट में ट्रांसवुमन मारिको को परफॉर्म करते देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये। यहां आने वाले युवाओं ने टिकट की कीमत देकर शो देखा। मारिको की इच्छा मेकअप आर्टिस्ट बनने की है व लोकप्रिय टीवी स्टार जेनिफर लोपेज की वह फैन हैं।












Click it and Unblock the Notifications