सुखराम चौधरी- पांवटा साहिब विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
शिमला। भाजपा ने पांवटा साहिब विधानसभा सीटे से सुखराम चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। 2012 के हिमाचल प्रदेश के चुनाव में सुखराम निर्दलीय उम्मीदवार किरणेश जंग से 790 के मामूली अंतर से हार गए थे। पाउंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है। यह सिरमौर जिले के दक्षिण में स्थित है।

52 वर्षीय सुखराम सिरमौर जिले में पुरुल्ला तहसील के निवासी हैं। Myneta.info के अनुसार, सुखराम ने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये से अधिक है और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला है।












Click it and Unblock the Notifications