Solan: शिमला कालका नेशनल हाईवे पर इनोवा कार ने 9 मजदूरों को रौंदा, 5 मजदूरों की गई जान
Solan Accident News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शिमला-कालका नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने 09 मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।

Solan Accident News: दर्दनाक खबर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सामने आई है। यहां धर्मपुर में शिमला-कालका नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने 09 मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, चार मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अजय कुमार राणा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह शिमला-कालका नेशनल हाईवे धरमपुर में आज सुबह हुआ है। इनोवा टैक्सी सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। सुक्की जोहड़ी के समीप तेज रफ्तार इनोवा ने हाईवे किनारे पैदल चल रहे नौ मजदूरों को रौंद दिया। इसके बाद इनोवा डिवाइडर पर चढ़ गई।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल मजूदरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले हैं। हादसे के बाद विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
इस हादसे में बिहार के चंपारण के रहने वाले गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निप्पू निशाद और यूपी के कुशीनगर निवासी मोती लाल यादव, सन्नी देवल की मौत हो गई। वहीं, यूपी के कुशीनगर जिले के महेश राजभर, आदित्या, अर्जुन राजभर, और बिहार के चंपारण निवासी बाबू दीन इस हादसे में घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। डीएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Recommended Video

बताया कि आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए चालक की पहचान सोलन जिले के कसौली निवासी 23 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications