सुहाने मौसम में स्मृति इरानी ने हजारों लोगों के साथ किया योगा, देखें तस्वीरें
विश्व योग दिवस पर श्रीश्री रविशंकर द्वारा हमीरपुर जिले के सुजानपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। श्री श्री रविशंकर, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर के साथ हजारो की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शिमला। विश्व योग दिवस पर श्रीश्री रविशंकर द्वारा हमीरपुर जिले के सुजानपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। श्री श्री रविशंकर, स्मृति ईरानी, प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के साथ हजारो की संख्या में लोगों ने इस योग शिविर में भाग लिया। सुबह नौ बजे से शुरु होना वाला ये शिविर को बारिश की वजह से देरी से शुरु हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्रीश्री रविशंकर ने सुजानपुर में लोगों को योग के फायदे बताए। सुबह का खराब मौसम और बारिश भी लोगों का जोश ठंडा नहीं कर पाई और लोगों ने सुबह के समय श्रीश्री रविशंकर के योग शिविर में पहुंच जमकर योगाभ्यास किया।

योग जीवन का तरीका
इस अवसर पर श्रीश्री रवि शंकर ने कहा, ‘देवभूमि हिमाचल आध्यात्मिकता, योग और कल्याण के लिए सही स्थान है । मुझे इस सुंदर जगह ने रोमांचित किया है यहाँ मन, शरीर और आत्मा से परे संबंध खोजा जा सकता है। योग जीवन का एक तरीका है मैं बेहद खुश हूं कि आज हमीरपुर में इस अवसर को पूरा करने के लिए हम सभी एक साथ आए हैं। मैं स्थानीय इलाके के लोगो को उनकी मेहमान नवाजी और अविस्मरणीय आतिथ्य के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। '

योग स्वस्थ रहने की व्यक्तिगत यात्रा
अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘एक खेल खिलाड़ी और लोक प्रतिनिधि होने के नाते, जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य के बीच संतुलन तलाशना बेहद जरूरी है। योग एक अभ्यास नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत यात्रा है। हम तहे दिल से आभारी है श्री श्री रवि शंकर जी और उनकी टीम के और साथ ही साथ उन हजारों लोगो के जो आज हमारे साथ जुड़े हैं। '

विश्व योग दिवस
बता दें कि 21 जून को ही यूएन द्वारा योग दिवस पर भारत के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। इसी कारण 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications