कोटखाई गैंगरेप: दो और युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट, पहचान बताने से इंकार

शिमला के कोटखाई में स्कूली छात्रा से गैंगरेप व मर्डर मामले में जनता के बढ़ रहे आक्रोश के बीच एसआईटी ने आज शाम दो और गिरफ्तारियां की हैं।

शिमला के कोटखाई में स्कूली छात्रा से गैंगरेप व मर्डर मामले में जनता के बढ़ रहे आक्रोश के बीच एसआईटी ने आज शाम दो और गिरफ्तारियां की हैं। अभी गिरफतार किये गये युवकों के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह दोनों वही हैं जिनकी तस्वीरें पहले आरोपी के तौर पर सोशल मिडिया पर वायरल हुई थीं। अब इस मामले में कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

कोटखाई गैंगरेप: दो और युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आशीष चौहान उर्फ आशु (29), महासू के शराल ,पिकअप चालक राजेंद्र सिंह उर्फ राजू (32) जो कि मंडी के जंजैहली का रहने वाला है को पकड़ा है। जबकि सुभाष सिंह बिष्ट (42) उत्तराखंड और दीपक उर्फ दीपू (38) पौड़ी, घड़वाल के रहने वाले हैं । और सूरत सिंह (29) नेपाल, लोकजन उर्फ छोटू (19) नेपाल के रहने वाले को गिरफतार किया जा चुका है।

पुलिस ने शनिवार को इस मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। कोटखाई से इन युवकों को पकड़ कर शिमला लाया गया। बताया जा रहा है कि यह युवक वहीं हैं, जिनका नाम पहले से ही इस मामले में सामने आ रहा है। बताते हैं कि कोटखाई में इनसे कुछ पूछताछ हुई और फिर शिमला भेज दिया गया। पुलिस ने इन दो युवकों को पूछताछ के बाद शिमला भेजा। इन दोनों युवकों का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आज भारी पुलिस बल तैनात है। लोगों में पनपे गुस्से को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया है।

गौरतलब है कि कल गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को मेडिकल के लिए रिपन अस्पताल ले जाने के दौरान भी एक महिला ने एक आरोपी पर चप्पल दे मारी थी। इसे देखते हुए पुलिस ने आज वहां पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस ने क्यूआरटी के पहरे के बीच इन युवकों को वहां से निकाला और इन्हें कहां ले जाया गया है, यह अभी पता नहीं चला है। यह बात साफ नहीं हो पाई है कि दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में युवकों को मेडिकल करवाने के लिए लाया गया था या फिर किसी और उद्देश्य से। क्योंकि इस मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+