VIDEO: ब्रेक फेल होने से शिमला में पलटा सेब से लदा ट्रक, चपेट में आई कई गाड़ियां... 2 लोगों की मौत
Shimla Accident News: शिमला के छैला इलाके से हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह तक कांप उठेगी। दरअसल, यहां ब्रेक फेल होने से सेब लदा ट्रक फिल्मी अंदाज में सड़क पर रगड़ता हुआ आया और कई गाडियों से टकरा गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि यह पूरा हादसा कैमरे पर लाइव रिकॉर्ड हो गया।

वहीं, अब हादसे का रूह तक कांप देने वाला वीडियो सामने आया है। यह हादसा शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे पर मशोबरा बाइफरकेशन के पास सुबह 8 बजे हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है ट्रक अप्पर शिमला से सेब लेकर राजगढ़-सोलन होते हुए हिमाचल से बाहर की मंडी को जा रहा था।
ड्राइवर अचानक छैला कैंची से सैंज-राजगढ़ के बजाय छैला बाजार की और चला गया। छैला बाजार पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया और बेकाबू ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक की चपेट में कुल चार गाड़ियां आई। तीन गाड़ियों को ट्रक की टक्कर से काफी नुकसान हुआ है,जबकि चौथी गाड़ी नंबर HP 30 0661 इसके नीचे दब गई।
इस हादसे के बाद मशोबरा सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। तो वहीं, ट्रक की चपेट में आई आल्टो कार मे सवार मोहन लाल नेगी (52) और उनकी पत्नी आशा नेगी (43) निवासी सैंज, शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचा दिए हैं।
वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा लाइव कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया। पुलिस की अब तक जांच के अनुसार, हादसा ट्राले की ब्रेक फेल होने से हुआ है। हादसे के बाद ट्रक और पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications