लव जेहाद के बाद घर लौटी बेटी, फिर बाप ने जो किया वो बेहद खौफनाक था

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में लव जेहाद के एक मामले में मायके वालों को अपनी बेटी का रिश्ता इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने विविाहिता को अपने घर पर बुलाकर हत्या कर उसका गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। मामले पर अब पुलिस ने मायके वालों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।

shimla family killed her daughter after getting married with another cast boy

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में रहने वाली एक हिन्दू युवती दूसरे धर्म के युवक को अपना दिल दे बैठी। उसके बाद दोनों परिणय सूत्र में बंध गए और शहर से दोनों गायब हो गए। लेकिन परिजन जब पुलिस के पास पहुंचे तो युवती ने बताया कि वह बागिल है व अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। युवती ने 22 जून को अपने वकील आरिफ अंसारी के साथ पांवटा साहिब के माजरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी जान को खतरा है। इसमें युवती ने कहा कि वह अपने ससुराल और मायके नहीं जाना चाहती। रात भर युवती महिला पुलिस आरक्षी की सुरक्षा में पुलिस थाना में रही। अगले दिन पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

युवती के वकील आसिफ अंसारी के अनुसार, शनिवार को पूजा को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां युवती ने मायके और ससुराल दोनों ही जगह रहने से इंकार कर दिया। जब वह एसडीएम कोर्ट से बाहर निकली तो वहां मौजूद परिजनों ने जबरन उसे गाड़ी में डाला और अपने घर ले गए। इस सारी घटना की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी। मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

बताया जा रहा है कि घर ले जाकर युवती से परिवार वालों ने जमकर मारपीट की। जिसकी चीखें आसपास के सब लोगों ने सुनी। अचानक उसकी चींख पुकार बंद हो गई। रविवार को आनन-फानन में परिवार वालों ने गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया लेकिन दिन बीतते ही जब युवती की तालाश शुरू हुई तो पता चला कि उसकी हत्या करने के बाद अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। सारे मामले पर अब लापारवाह पुलिस की नींद उस समय खुली जब स्थानीय पंचायत प्रधान ने मामला पुलिस की नोटिस में लाया। पंचायत प्रधान के बयान पर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने के तहत मामले दर्ज किए हैं व आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी भूमिगत हो चुके हैं।

ये भी पढ़े- डेढ़ महीने में चौथे वकील की गोली मारकर हत्या के बाद वकीलों ने काटा बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+