अर्की से BJP के उम्मीदवार रतन सिंह पाल हारे
शिमला। भाजपा ने अर्की विधानसभा से कांग्रेस के सीएम पद के प्रत्याशी वीरभद्र सिंह के खिलाफ रतन सिंह पाल को उतारा था। कांग्रेस के प्रत्याशी वीरभद्र ने भाजपा के रत्न पाल को 6051 मतों से हराया। अर्की सोलन जिले की नगर पालिका है। यह शहर 18 वीं शताब्दी के अंत में निर्मित किले के लिए प्रसिद्ध है, जब अर्की पूर्वी पहाड़ी राज्य की राजधानी थी।

2012 में भाजपा के गोविन्द राम शर्मा ने यह सीट जीती थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी को 2075 मतों से हराया था। अपने चुनाव क्षेत्र में गोविन्द खासे लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें लोग शरीफ नेता मानते हैं। Myneta.info के अनुसार, रतन सिंह पाल ने 1983-1984 में एचपीबीओएसई धर्मशाला से मैट्रिक पास की है। रतन सिंह पाल की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications