हिमाचल में ज्वालामुखी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश ध्वाला जीते
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के उम्मीदवार रमेश चंद ध्वाला ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय रतन को 6464 मतों के अंतर से हराया। रमेश ध्वाला के पिता का नाम रुपलाल था। ध्वाला ने मेट्रिक तक की पढ़ाई की है। पेश से किसान रमेश धवला 1998 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में लड़े थे।

वे पिछली भाजपा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रह चुके हैं। माइनेता वेबसाइट के मुताबिक रमेश धवला पर एक अपराधिक मुकदमा है। वे 1998 से 2007 तक लगातार तीन बार हिमाचल विधानसभा के लिए चुने गए।












Click it and Unblock the Notifications