बाबा राम रहीम की हिमाचल प्रदेश में भी जब्त हो सकती है संपत्ति

शिमला। डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम का विवादों से हिमाचल से भी नाता रहा है। जिला कांगड़ा के पालमपुर के पास नगरी चच्चियां डेरा की जमीन को लेकर सालों से विवाद चल रहा है। मामला अदालत में हैं और फैसला आते ही हिमाचल सरकार डेरा की इस संपत्ति को जब्त कर सकती है।

बाबा राम रहीम की हिमाचल प्रदेश में भी जब्त हो सकती है संपत्ति

डेरा सच्चा सौदा का नगरी चच्चियां डेरा, 175 कनाल में फैला हुआ है। धौलाधार पर्वतमाला के बीच चाय बागानों में बसे इस डेरी की जमीन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। 2007 में कांगड़ा के जिलाधीश भरत खेड़ा ने इस सपंत्ति को अवैध घोषित कर दिया था। चूंकि इस जमीन की खरीद में साफ तौर पर हिमाचल प्रदेश भू अधिग्रहण अधिनियम 1968 की धारा 118 के तहत कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन किया गया था। उसके बाद अप्रैल 2010 को डिविजन कमीशनर की अदालत ने जिलाधीश के फैसले को बरकरार रखा था। जिस पर बाबा राम रहीम रेवन्यू सचिव की अदालत में अपील लेकर गये। मामला अब भी अदालत में चल रहा है। जिसका फैसला सामने आते ही राम रहीम की हिमाचल की यह संपत्ति जब्त हो सकती है।

दरअसल हिमाचल प्रदेश में बाहरी लोग जमीन नहीं खरीद सकते। लेकिन यहां रेवन्यू विभाग के कर्मियों से मीलीभगत कर बाबा ने आसानी से जमीन खरीद ली। खुद राम रहीम का यह डेरा पसंदीदा स्थल रहा है। डेरा प्रमुख सिरसा के बाद यहां खासा समय बिताते रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग नगरी पालमपुर के आसपास ही की है। इस साल जून माह में भी गुरमीत राम रहीम ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में विशाल सत्संग का आयोजन किया था। जिसमें हजारों डेरा प्रेमियों ने भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+