हिमाचल: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, ऐसे हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू इलाके में पुलिस ने एक हाेटल में छापा मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, जो चंडीगढ़ व पंजाब की बताई जा रही हैं। दोनों युवतियां यहां होटलों में अपना जिस्मफरोशी का कारोबार चला रही थी।

जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रोहड़ू में एक होटल में दबिश देकर देह व्यापार करने के आरोप में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन युवतियों के देह व्यापार में संलिप्त होने के बारे में सतर्कता विभाग ने सूचित किया था। बताया जा रहा है कि यह युवतियां रोहड़ू मेले में घूम रही थीं और बार-बार होटल बदल कर रहती थीं। हर रोज ग्राहकों को बुलाती थी। जिसके आधार पर पुलिस ग्राहक बनकर सादे कपड़ों में पहुंची और इन लड़कियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक चंडीगढ़ और दूसरी पंजाब की बताई जा रही है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 5,7,8 इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धंधे के पीछे कोई बड़ा गिरोह काम तो नहीं कर रहा है। वहीं, एसएचओ रोहड़ू जितेन्द्र ने बताया कि इनमें से एक दलाल है, वहीं, दूसरी युवती (25) से जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी। दोनों को रोहडू के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications