मुकेश अग्निहोत्री: हरोली से कांग्रेस के प्रत्याशी
शिमला। मुकेश अग्निहोत्री किस्मत के धनी हैं। पेशेवर पत्रकारिता को छोड़ उन्होंने राजनिति को अपनाया तो कामयाब होते गये। पंजाब के जिला संगरूर में जन्में 55 वर्षीय मुकेश पोस्ट ग्रेजूएट हैं। उनकी एक बेटी है। शिमला में जनसत्ता के संवाददाता के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

बाद में दिल्ली में तैनाती मिली तो सपंर्कों को फायदा भी मिला और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। और 2003 में पहली बार संतोखगढ़ से विधायक चुने गये। उसके बाद 2007 में दोबारा चुने गये। 2008 में डिलिमिटेशन में संतोखगढ़ हरोली चुनाव क्षेत्र बन गया व मुकेश 2012 में हरोली से चुनाव जीते।
वीरभद्र सरकार में उद्योग , सूचना एवं जन संपर्क और संसदीय कार्य मंत्री बने। मुकेश प्रदेश के नेता के तौर पर उभर नहीं पाये। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ज्यादातर समय अपने हल्के में ही बिताया। व हरोली के दायरे से बाहर नहीं निकल पाये।
विधानसभा चुनाव क्षेत्र-हरोली
पार्टी- कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications