Priyanka Gandhi: 10 सितंबर से पहले हिमाचल जाएंगी प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 सितंबर से पहले हिमाचल के दौरे पर जाएंगी। वह वहां आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इसके अलावा वह वहां के पीड़ितों से भी मिलेंगी। प्रियंका गांधी इससे पहले भी तीन बार प्लान कर चुकी हैं लेकिन खराब मौसम और रेड अलर्ट घोषित होने के कारण वह नहीं आ सकीं।

बता दें कि बीते 21 अगस्त को प्रियंका गांधी के सोलन पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया था। उनकी सुरक्षा एवं सहयोगी टीम 20 अगस्त को सोलन पहुंच गई थीं। प्रियंका गांधी को भी दिल्ली से रवाना होना था, लेकिन 21 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट होने की वजह से उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। लेकिन अब प्रियंका गांधी 10 सितंबर से पहले किसी भी दिन हिमाचल जा सकती हैं।

Priyanka Gandhi Himachal Pradesh Visit

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश के लोगों को भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान झेलना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 जून से अब तक 330 लोगों की जान जा चुकी है। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य को 77 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+