रब ने बनाई जोड़ी तो फोटो खिंचवाने पहुंचने लगे दूर-दूर से लोग
ऊना से सटे एक छोटे से गांव में रहने वाली शैलजा की शादी देशभर में ऐसे चर्चा में आ जाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा था।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पंजाब से सटे ऊना जिला में हुई एक शादी उस समय सुर्खियों में आ गई, जब दूल्हा और दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप पर आए। हालांकि दोनों ही पक्ष उम्मीद छोड़ बैठे थे कि उनके बच्चों की शादी भी होगी। लेकिन शादी हुई तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए। शादी के दिन कई लोग तो शादी में दूल्हा-दुल्हन को ही देखने आए थे।

दरअसल ये अनोखी शादी इन दिनों खासी चर्चा में आ गई है। शादी के दिन इस जोड़े को जिस किसी ने भी देखा उसके मुंह से यही निकला कि कमाल की जोड़ी है। कहा जा सकता है कि जिसकी किस्मत में जो होता है वो जरूर मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ हिमाचल के ऊना में रहने वाली शैलजा के साथ। ऊना से सटे एक छोटे से गांव में रहने वाली शैलजा की शादी देशभर में ऐसे चर्चा में आ जाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। उसे जो वर मिला वो उसके कद-काठी का था। अनोखी बात ये थी कि दुल्हन को जो दूल्हा मिला वो पंजाब से है।

दरअसल शैलजा की हाइट महज 2.5 फीट है। लेकिन कुछ महीने पहले ही शादी तय हुई और दूल्हा होशियारपुर का रहने वाला है। 34 साल के राजेश की लंबाई भी 2.5 फीट ही है। अनोखी बात ये रही कि ये जोड़ी एक ही कद-काठी की है। बताया जाता है कि राजेश के रिश्तेदारों ने उनके लिए ये लड़की देखी थी। हाल ही में दोनों की शादी तय हुई।

पूरे रीति रिवाजों के साथ राजेश बारात लेकर आया। वहीं, शैलजा बेहद खुश थी कि उसकी शादी हो रही है। यही नहीं, उसे ऐसा दूल्हा मिला था जो उसकी सारी परेशानियों को अच्छी तरह समझ सकता था। शादी के दिन दूर-दूर से लोग इनके शादी समारोह में पहुंचे। लोगों को इस शादी में इतनी दिलचस्पी थी कि इनके साथ कई फोटो भी खिंचवा लिए। देखते ही देखते ये शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications