राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा का खत्म हुआ इंतजार, सीएम सुक्खू ने विभाग किया आवंटित
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया है। हिमाचल प्रदेश में कई मंत्रियों को मंत्रालयों का आवंटन किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
युवा और खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा को आयुष और कानून और कानूनी स्मरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय दिया गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मुद्रएवं लेखन सामग्री विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौर करने वाली बात है कि राजेश धर्माणी को तकरीबन दो महीने पहले मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। जबकि यादविंदर गोमा को भी विभाग का आवंटन नहीं किया गया था। लेकिन अब इन दोनों ही मंत्रियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभागों का आवंटन कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications