'पीएम मोदी ने सिखाया था मुझे खिचड़ी बनाना', शिमला की महिला ने और क्या बताया ? जानिए

शिमला, 1 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला यात्रा के एक दिन बाद एक स्थानीय महिला ने पीएम मोदी की कुकिंग के हुनर के बारे में बहुत बड़ी बात बताई है। मामला करीब ढाई दशक पुराना है। तब प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी होते थे। शिमला प्रवास के दौरान वे एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के संपर्क में आए थे। मंगलवार को पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उस भाजपा कार्यकर्ता दीपक शर्मा का हाल-चाल पूछा था। यह बात सुनकर दीपक शर्मा और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। जब शर्मा परिवार से संपर्क किया गया तो उनकी पत्नी ने बताया कि किस तरह से वह आज भी वैसी ही 'साबूदाना खिचड़ी' बनाती हैं, जो कभी पीएम मोदी ने उन्हें नवरात्रों के दौरान सिखाया था।

'पीएम मोदी ने सिखाया था मुझे खिचड़ी बनाना'

'पीएम मोदी ने सिखाया था मुझे खिचड़ी बनाना'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला यात्रा के एक दिन बाद एक स्थानीय बीजेपी नेता की पत्नी ने बताया है कि कैसे पीएम मोदी ने उन्हें बढ़िया 'साबूदाना की खिचड़ी' बनाना सिखाया था। यह 90 की दशक की बात है, जब नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी होते थे। स्थानीय बीजेपी नेता दीपक शर्मा की पत्नी सीमा शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा है कि 1997 में नवरात्र के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए खिचड़ी बनाई थी। लेकिन, यह उन्हें उतनी पसंद नहीं आई थी। उन्होंने याद कर बताया है कि तब पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि खिचड़ी कैसे बनाई जाती है।

पीएम मोदी ने सीएम से दीपक शर्मा का हाल-चाल पूछा था

पीएम मोदी ने सीएम से दीपक शर्मा का हाल-चाल पूछा था

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री मोदी शिमला में थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दीपक शर्मा के बारे में पूछा था। बाद में रिज मैदान की रैली में मुख्यमंत्री ने इस बात का जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साधारण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जुड़ाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पूछा है कि क्या दीपक शर्मा अभी भी जाखू मंदिर पैदल ही जाते हैं।

पीएम मोदी के याद करने से गदगद है शर्मा परिवार

पीएम मोदी के याद करने से गदगद है शर्मा परिवार

जब शिमला नगर निगम के मनोनीत पार्षद दीपक शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि उनके बारे में प्रधानमंत्री मोदी को याद है और उन्होंने उनके बारे में पूछा है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह गया। उन्होंने बताया कि जब 1997-98 में मोदी प्रदेश के भाजपा इंचार्ज थे तो शिमला के मिडिल बाजार स्थित उनके 'दीपक वैशव भोजनालय'और घर अक्सर आते थे। उन्होंने कहा कि वे (पीएम मोदी) दोनों नवरात्रों में उपवास रखते हैं। मार्च वाले नवरात्रे में नरेंद्र मोदी सिर्फ पानी पीते हैं और दशहरा से पहले वाले नवरात्र में वह फल खाते हैं।

पहले जो खिचड़ी बनाई वह पीएम मोदी को पसंद नहीं आई थी

पहले जो खिचड़ी बनाई वह पीएम मोदी को पसंद नहीं आई थी

फिर दीपक शर्मा ने याद कर बताया कि 1997 की बात है। नरेंद्र मोदी दूसरे नवरात्र के दौरान पीटरहॉफ होटल में ठहरे हुए थे। तब उन्होंने खिचड़ी खाने की इच्छा जताई। तब दीपक शर्मा की पत्नी शीमा शर्मा ने मोदी जी के लिए खिचड़ी बनाई। शीमा शर्मा ने कहा कि खिचड़ी उनके पसंद लायक नहीं बन पाई थी। तब प्रधानमंत्री ने उनसे बात करने के लिए फोन किया और उन्हें बढ़िया 'साबूदाना की खिचड़ी' बनाना सिखाया।

अब मोदी जी की तरह ही साबूदाना खिचड़ी बनाती हूं- सीमा शर्मा

अब मोदी जी की तरह ही साबूदाना खिचड़ी बनाती हूं- सीमा शर्मा

सीमा शर्मा ने अपने पति को याद रखने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि 'तब से अब मैं जब भी साबूदाना की खिचड़ी बनाती हूं, मैं उसी तरह बनाती हूं जैसा मोदी ने मुझे सिखाया है।' दीपक शर्मा ने कहा है कि वह पिछले 32 वर्षों से शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर हर दिन जाते हैं और प्रदेश भाजपा प्रभारी रहने के दौरान प्रधानमंत्री भी 10 या 12 बार उनके साथ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+