PM Modi Sujanpur दौरे पर, हिमाचल प्रदेश में Ex Servicemen ने किया स्पेशल वेलकम, VIDEO

PM Modi Sujanpur दौरे पर हैं। Himachal Pradesh Assembly Election के लिए रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री का Ex Servicemen ने Special Welcome किया। pm modi Sujanpur himachal pradesh ex servicemen special welcome assembly ele

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 का बिगुल बज चुका है। भाजपा का प्रचार करने PM Modi Sujanpur दौरे पर हैं। Himachal Pradesh पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत में कई Ex Servicemen एकजुट हुए। समाचार एजेंसी ANI की वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजानपुर में पीएम मोदी का पूर्व सैनिकों ने Special Welcome किया।

pm modi Sujanpur himachal

हिमाचल में वोटिंग कब ?

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 68 सीटों पर मतदान होना है। गत सप्ताह में केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा था कि 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 12 नवंबर को चुनाव होंगे।

नीचे देखिए पीएम के विशेष स्वागत की वीडियो--

सुजानपुर जनसभा में पीएम मोदी क्या बोले

सैनिकों के स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसा। बकौल पीएम मोदी, कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थे। बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते तक नहीं थे। बॉर्डर पर सड़कें नहीं बनाई जाती थीं। फौजियों को 'वन रैंक वन पेंशन' के नाम पर 40 साल तक धोखा दिया। कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है।

कांग्रेस ने हिमाचल को तरसाया

कांग्रेस ने वर्षों से हिमाचल के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसा दिया था। वहीं भाजपा हिमाचल के घर-घर को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास किया है।

आंतरिक कलह पर तंज कसा

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की आंतरिक कलह पर कहा कि, अब दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। लेकिन आपने देखा होगा कि इन राज्‍यों से कभी विकास की नहीं, सिर्फ आपसी झगड़े की खबरें आती हैं।' पीएम मोदी ने बिना नाम लिए जिन राज्यों का जिक्र किया, उनका साफ इशारा अशोक गहलोत और सचिन पायलट के कथित मनमुटाव की ओर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+