कसौली कांड: चीफ जस्टिस आज कर सकते है महिला अधिकारी की हत्या केस में सुनवाई
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कसौली गोलकांड की गूंज आज सुप्रीम कोर्ट में सुनाई देगी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के समक्ष इस मामले की सुनवाई होगी। दिलचस्प बात यह है कि अभी हिमाचल पुलिस गोलीकांड के आरोपी को गिरफतार नहीं कर पाई है, जिससे प्रदेश सरकार भी कटघरे में है।

अवैध निर्माण ढहाने गई महिला अधिकारी की हत्या की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। शीर्ष अदालत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर हमारे आदेश का पालन करने गए अधिकारियों की हत्या होगी तो हमारे लिए आदेश पारित करना मुश्किल हो जाएगा। सुप्रीम कोट की नाराजगी के बाद प्रदेश सरकार की इस मामले में खूब किरकिरी हो रही है। मामले को प्रशासनिक लापारवाही से जोड़र देखा जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि यह काफी 'शर्मनाक' घटना है और इस तरह की घटनाओं को बर्दाशत नहीं किया जायेगा। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले को चीफ जस्टिस के समक्ष रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि पुलिस के सामने इस तरह की घटना कैसे हो गई? कोर्ट ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को फटकार भी लगाई है।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कसौली की सहायक नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला की गोली मार कर हत्या की घटना की जॉंच मण्डल आयुक्त, शिमला द्वारा की जाएगी। मण्डल आयुक्त को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर सरकार को सौंपी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications