नरेंद्र ठाकुर- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार
शिमला। नरेंद्र ठाकुर ने हिमाचल की हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। नरेंद्र ठाकुर के पिता का नाम जगदेव चंद है। जगदेव ने 2003 में भीजेपी को बाय-बाय बोल दिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

इसी के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ लोकसभा इलेक्शन भी लड़ा था। हालांकि अब कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। नरेंद्र ठाकुर ने परास्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने एम.ए हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से 1981 में की थी। जबकि 1984 में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली है। नरेंद्र ठाकुर पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एग्रीकल्चरल एडवोकेट के रूप में शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications