जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र बरगाटा जीते
शिमला। भाजपा ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से नरेंद्र बरगाटा को चुनाव मैदान में उतारा था। जुब्बल-कोटखाई सीट से भाजपा के प्रत्याशी नरिंदर ब्रगाटा ने कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर को 1062 मतों से हराया। 2012 के विधानसभा चुनावों में वे कांग्रेस के उम्मीदवार रोहित ठाकुर से 9095 मतों के अंतर से हार गए थे। हालांकि 2007 में वे इस सीट पर विजयी रहे थे। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित है। दोनों कस्बों जुब्बल और कोटखाई सेब के समृद्ध क्षेत्र हैं।

नरेन्द्र के पिता का नाम चेतला सिंह हैं। जो पेशे से बैंकर थे। नरेंद्र शिमला जिले की कोटखाई तहसील के निवासी है। Myneta.info के अनुसार, नरेंद्र ने एचपी यूनिवर्सिटी शिमला से राजनीति विज्ञान में एमए किया है। उनकी संपत्ति 3 करोड़ रूपए से अधिक है और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला है।












Click it and Unblock the Notifications