हिमाचल: ड्यूटी कर घर लौट रहे सिपाही की हत्या, ऑटो चालक से हुआ था झगड़ा
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक बार फिर पुलिसकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस की मानें तो इस हत्या में दो ऑटो चालको को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन के समीप ड्यूटी खत्म करने के बाद कांस्टेबल बाबूराम अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ऑटो चालकों से उसका झगड़ा हो गया। झगड़ा काफी समय तक चलता रहा। फिर उनके बीच में हाथापाई होने लगी। इसी हाथापाई में बाबूराम दीवार से नीचे गिर गया और गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट आई। उसे एम्बुलेंस के जरिेए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाबूराम को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, अभी तक, यह स्पष्ट नहीं है कि बहसबाज़ी किस वजह से हुई। पुलिस हर पहलू पर की जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार ने बताया कि बाबू राम (47) को दो व्यक्तियों ने झगड़े के बाद उन्हें धक्का दे दिया था। नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि धक्का देने के पीछे कहीं पुरानी रंजिश तो नहीं है। उन्होंने बताया कि बाबूराम की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
एक महीने पहले हुई थी महिला अधिकारी की हत्या
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कसौली में 1 मई को अवैध निर्माण तोड़ने गई टीसीपी की एक महिला अधिकारी की एक होटल मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद सरकार ने सोलन के एसपी को हटा कर जिला में कानून व्यवस्था में सुधार लाने का दावा किया था। इन सब वारदातो से अंदाजा लगाना मुशकिल नहीं होगा कि कानून व्यवस्था कितनी पानी में है।












Click it and Unblock the Notifications