अब उड़कर मजा लीजिए शिमला की खूबसूरती का, चलने वाली है मोनो रेल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला की खूबसूरती का मजा अब आप उड़कर भी ले सकते हैं। मुंबई की तरह यहां भी मोनो रेल शुरू हो सकती है। इसकी कुल प्रस्तावित दूरी 14 किलोमीटर है जिसे मोनो रेल 20 मिनट में तय करेगी। रेल एक घण्टे में लगभग 1000 यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में स्विट्जरलैंड की कम्पनी ने सीएम के सामने इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन दिया।

स्विट्जरलैंड की कंपनी से हुआ करार
मोनो रेल सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष स्विट्जरलैंड की कंपनी ने प्रस्ताव रखा है। बता दें कि स्विट्जरलैंड की इस कंपनी को मोनो रेल परियोजनाओं में 50 वर्षो से भी अधिक का अनुभव है और कई देशों में इस प्रकार की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है।

14 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में करेगी तय
मोनो रेल आईएसबीटी टुटीकंडी से शुरू होगी और पंथाघाटी तक चलेगी। इस मार्ग पर 12 ठहराव होंगे, जिनमें क्रॉसिंग, नगर निगम पार्किंग, 103 टनल, विधानसभा, विकट्री टनल, डीडीयू अस्पताल, लिफ्ट पार्किंग, हिमलैंड, टॉलैंड, एसबीआई एटीएम खलीनी, बीसीएस तथा कसुंपटी शामिल हैं। इसकी कुल प्रस्तावित दूरी 14 किलोमीटर है जिसे मोनो रेल 20 मिनट में तय करेगी। रेल एक घंटे में लगभग 1000 यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।

2 साल का समय लगेगा
मोनो रेल फीडर लाइन के तौर पर सेवा प्रदान करेगी और शहर में बस सेवा का विकल्प होगी। इस परियोजना के लिए बहुत थोड़ी भूमि की आवश्यकता होगी और लगभग कोई भी पेड़ नहीं कटेगा। स्विट्जरलैंड की कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरान्त यह परियोजना पूरा होने में लगभग दो वर्ष का समय लेगी।












Click it and Unblock the Notifications