ममेरा भाई करता था छेड़छाड़, छात्रा ने खुद को आग के हवाले किया

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में छेड़छाड़ से परेशान होकर नाबालिग छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। 90 फीसद झुलसी छात्रा को कांगड़ा स्थित टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित ममेरा भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Minor girl fires herself in Himachal Pradesh

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के नगरोटा सूरियां का है। 12वीं की छात्रा मामा के घर पर रहती थी। आरोप है कि रिश्ते में ममेरा भाई लक्की (28) कई दिन से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब वह स्कूल जाती थी तो ममेरा भाई लक्की उससे बदतमीजी व गलत हरकतें करता था। छात्रा ने परेशान थी और लोकलाज के चलते किसी से कुछ नहीं कह पा रही थी।

छात्रा के मामा ने बताया कि छात्रा ने आजतक उन से कोई शिकायत नहीं की। मंगलवार को भी वह स्कूल से आ गई थी। उसके घर आने के बाद वे खेत में काम कर रहे थे। अंदर से चिल्लाने की आवाज आई तो देखा कि बच्ची ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि जांच अधिकारी ने टांडा पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज कर लिए है। घटना के बाद आरोपी ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 354 व 506 के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+