Himachal: शिमला में भूस्खलन से कई घर ढह गए, एक व्यक्ति की मौत, मौके पर पहुंचे CM सुक्खू, Video
Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार को भूस्खलन के बाद कई घर ढह गए। बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को निकाला गया है।
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही लोगों को मदद का आश्वासन दिया है। भूस्खलन के कारण कई घर ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने हाल की बारिश के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में आज राहत अभियान फिर से शुरू किया। विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों से 150 से अधिक नागरिकों को बचाया गया। चिनूक हेलीकॉप्टर ने भूस्खलन निकासी के लिए अंडरस्लंग लोड (भारी मशीनरी) ले जाने के लिए भी उड़ान भरी।
Recommended Video
राजधानी शिमला के कृष्णानगर इलाके में पहाड़ी ढह गई है। इसके साथ करीब पांच से सात मकान भी ढह गए। देखते ही देखते मौके पर चीख पुकार मच गई। वीडियो में देखा जा रहा है कि मकान पहाड़ पर स्थित है। पहाड़ी ढहने से कई मकान भरभराकर गिर गए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षण गतिविधियां 19 अगस्त तक निलंबित रहेंगी। लगातार बारिश को देखते हुए यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी भी 20 अगस्त तक बंद रहेगी। बता दें कि राजधानी शिमला में क्षतिग्रस्त शिव मंदिर में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। रविवार को जहां 14 लोगों के शव बरामद हुए थे वहीं मंगलवार को भी 2 और शव बरामद हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।
हिमाचल में लगातार बारिश और भूस्खलन होने से बड़ा संकट आ गया है। अब तक इसमें 53 लोगों की मौत हो गई है। आए दिन अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से लोगों की मौत हो रही है। सात-आठ जिला बुरी तरह प्रभावित है।
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश ने मचाया 'तांडव', मंडी में 19 तो शिमला में 16 की मौत












Click it and Unblock the Notifications