पत्नी और बेटी को हथौड़े से मारा फिर कर दिया आगे के हवाले, खुद भी किया आत्मदाह
घुमारवीं ( बिलासपुर )। हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं उपमंडल की सेऊ पंचायत के गांव भदरोग में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली ख़ौफ़नाक वारदात सामने आई है। भदरोग गांव के विद्युत बोर्ड में कार्यरत एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटी पर लोहे के हथौड़े से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इसके बाद केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपित व्यक्ति ने खुद को भी आग लगा ली।

इस दौरान पति व पत्नी दोनों की झुलसकर मौत हो गई व बेटी की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया और बाद में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पंचायत सेऊ के गांव भदरोग में 43 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र जय सिंह ने अपने हंसते खेलते परिवार को खुद ही तबाह कर दिया।
इस घटना को राम कृष्ण ने बुधवार सुबह अंजाम दिया। उसके घर से जब चीखों की आवाज सुनी, तो स्थानीय लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर पुलिस व फायर बिग्रेड के कर्मी सहित एसडीएम व डीएसपी भी पहुंच गए थे। जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो देखा कि लड़की की सांसें चल रही थीं व उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जबकि पति और पत्नी दोनों की जलकर मौके पर मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है वारदात को अंजाम देने वाला शख्स हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में कार्यरत था। व्यक्ति ने सुबह के वक्त ही वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि रामकृष्ण पहले भी परिवार के साथ मारपीट करता था। अकसर इनका झगड़ा होता रहता था। लेकिन बुधवार सुबह उसने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उधर, एसएचओ राकेश रॉय ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज करवा प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई थी 3 बच्चों की मां
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications