हिमाचल प्रदेश के सोलन में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 की मौत, 31 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 31 लोग घायल हुए हैं। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह परफ्यूम फैक्ट्री नालागढ़ स्थित झरमाजरी के करीब स्थित है। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्य को देख रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा जा रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि यह परफ्यूम फैक्ट्री है और यहां पर केमिकल व एथिल एल्कोहल का इस्तेमाल होता है। इस वजह से यहां आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
Recommended Video
हमारी प्राथमिकता है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए। राहत और बचाव कार्य के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दमकल विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
फायर ऑफिसर संजीव ने बताया कि 22 से अधिक गाड़ियां यहां तैनात हैं। 10-12 फायर टेंडर हिमाचल प्रदेश फायर सर्विस से और कुछ गाड़ियां पंजाब फायर सर्विस, हरियाणा फायर सर्विस से आई हैं।
आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। हम अभी यह नहीं बता सकते हैं कि अंदर कितने लोगों की मौत हुई है। लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 31 लोग घायल हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा ने कहा कि हमे 2-3 घंटे पहले इसकी जानकारी मिली, इसके बाद सोलन डीसी मौके पर पहुंच गए। मौके पर 12 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम आग को बुझाने की कोशिश कर रही है।
तकरीबन 60 लोग अंदर थे, जिसमे से 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसमे से 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे पास अभी इसकी जानकारी नहीं है कि आखिर कितने लोग अंदर फंसे हैं, लेकिन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications