हिमाचल प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कुल्लू सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश्वर सिंह हारे

Google Oneindia News

शिमला। राज परिवार से राजनिति में आये हैं कुल्लू सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश्वर सिंह थे। महेश्वर सिंह को कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर ने 1538 मतों के अंतर से हराया।महेश्वर सिंह कुल्लू राज परिवार से हैं। व आज भी अपना दायित्व निभा रहे हैं। 68 वर्षीय महेश्वर सिंह के दो बेटे हैं। साइंस में स्नातक महेश्वर सिंह का जन्म बैंगलोर में हुआ।

bjp

उन्होंने सोलन व चंडीगढ़ में अपनी शिक्षा पूरी की। उनके दो बेटे हैं। 1972 में कुल्लू नगर पालिका के सदस्य बन उन्होंने राजनिति में आने का रास्ता चुना। बाद में जनता पार्टी में आये। जनता पार्टी विधायक दल के महासचिव रहे। प्रदेश भाजपा का दायित्व भी दो बार संभाला। 1977 में पहली बार विधायक चुने गये।

1982 में दोबार चुने गये। 1992 मेें राज्य सभा के लिये चुने गये। 1989 में नवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये। 1999 में उन्होंने लोकसभा का फिर चुनाव जीता। उसके बाद महेश्वर सिंह ने भाजपा को अलविदा कह कर अपना राजनैतिक दल गठित किया। 2012 का चुनाव हिमाचल लोकहित पार्टी के बैनर तले लड़ा व जीता भी। उन्होंने हाल ही में हिलोपा का भाजपा में विलय कर अपनी घर वापसी की है। महेश्वर सिंह प्रदेश के पहले ऐसे राजनेता हैं जो धर्म कर्म में पूरी आस्था रखते हैं। इस बार भाजपा में वापसी के बाद एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं।

Comments
English summary
Maheshwar Singh BJP candidate from kullu assembly seat in Himachal
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X