Lok Sabha Chunav 2024: हिमाचल प्रदेश में कब होगी वोटिंग, जानिए चार लोकसभा सीट, 6 विधानसभा पर मतदान की तारीख
Lok Sabha Election Dates Voting Schedule हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। 7 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। हिमाचल में चार लोकसभा की सीटें हैं। हिमाचल में कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला चार सीट हैं। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।

चुनाव आयोग आम चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की कुल चार लोकसभा सीटों के लिए सातवें चरण में चुनाव होगा। इसके साथ ही कांग्रेस के बागी छह विधायकों के अयोग्य घोषित किए जाने से खाली हुई विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होगा।
चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की चार लोकसभा सीटों शिमला, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के लिए 7 मई को अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होगी। 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 15 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 17 मई को नामांकन वापसी होगी। 1 जून(शनिवार) को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित होंगे। इसी शेड्यूल के तहत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।
हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी ने दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं। हिमाचल के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर तो शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अभी हिमाचल में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications