Himachal Weather: प्रचंड गर्मी से तप रहा पहाड़, कांगड़ा में स्कूलों का समय बदला

धर्मशाला, 21 मई। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ इस बार प्रचंड गर्मी के चलते तप रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं व पीने के पानी की भी भारी किल्लत देखी जा रही है। खासकर प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में हालात खराब हो रहे है। जिसके चलते कांगड़ा के जिलाधीश निपुण जिंदल ने स्कूलों के समय में बदलाव लाने का आदेश जारी किया है। सोमवार से स्कूल 7 बजकर 45 मिनट पर खुलेंगे और 1 बजे छुट्टी होगी। प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुये यह निर्णय लिया हैं।

Kangra schools timing changed due to temperature rise

गर्मी के चलते पहाड़ों पर आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। जिससे हालात बेकाबू हो रहे हैं। हालांकि आमतौर पर मैदानी लोगों में गर्मी बढ़ते ही लोग पहाड़ों की ओर रुख कर यहां आकर राहत की सांस लेते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एक ओर पर्यटक भी आने से कतरा रहे हैं, तो गर्मी के प्रकोप के चलते लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुये कांगड़ा जिला के स्कूलों के समय को बदलने का निर्णय लिया गया है। ताकि स्कूली बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके। जिलाधीश कांगड़ा की ओर से जारी आदेशों में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अधिसूचना के मुताबिक अब स्कूलों का समय सुबह पौने आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे। गौरतलब है कि लगातार गर्मी का कहर बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक भी अभी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश में पिछले दो महीने से बारिश न होने से बनी सूखे की स्थिति अभी जारी है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस हफ्ते मौसम खराब रहेगा। जबकि प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने ओलावृष्टि से फसलों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान से बचने के लिए ओलों के जाल का प्रयोग करें। शेड में उचित वेंटिलेशन सिस्टम बनाए रखा जाना चाहिए। सब्जी की नर्सरी और फसल को घास और प्लाई शीट के साथ छंटाई की जा सकती है। सब्जी के खेतों में जल निकासी सुनिश्चित करें। आंधी बिजली के सीधे प्रभाव से बचने के लिए नए पौधों को पॉलीथिन से ढका जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+