Himachal News:हिमाचल के काजा में कंगना रनौत का विरोध, दिखाए गए काले झंडे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
लोकसभा चुनाव (Himachal Lok Sabha Chunav) के लिए पांचवें चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच हिमाचल के काजा में एक चुनावी जनसभा में पहुंची कांगना रानौत के विरोध की खबरें हैं। दरअसल, सोमवार को भाजपा मंडी उम्मीदवार कंगना रनौत लाहौल और स्पीति जिले के काज में एक चुनावी जनसभा में शामिल होने पहुंची थीं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें (कंगना रनौत) काले झंडे दिखाए और नारे लगाए।
हिमाचल में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होना है। यानी यहां 1 जून को वोटिंग होगी। ऐसे में कंगना रनौत ने सोमवार को लाहौल- स्पीति का दौरा किया। इस दौरान पूर्व सीएम और एलओपी जयराम ठाकुर के साथ काजा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मंच से केंद्र और पूर्व की राज्य सरकार की जमकर प्रशंसा की।

बता दें कि पांचवें चरण में जिन सीट पर मतदान हो रहा है, उनमें से 40 से अधिक सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास हैं। पांचवें चरण में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर्ड जेंडर' के वोटर हैं। जिनमें से 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।
Recommended Video
बीजेपी कैंडिडेट कंगना को काले झंडे पर हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रद्शन के बीच खुध के ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "हमारे काफिले पर कांग्रेस पार्टी के जानलेवा हमले से मैं निराश हूं...जिला प्रशासन इस सब के लिए जिम्मेदार। उन्होंने उन्हें (कांग्रेस पार्टी को) अपना कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी, जबकि हमारी सार्वजनिक रैली पहले से ही निर्धारित थी। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार से हताश है।"












Click it and Unblock the Notifications