कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट से किया नामांकन, बहन रंगोली ने दी शुभकामनाएं, जिनके साथ हो चुका ये बड़ा हादसा

Kangana Ranaut: हिमाचल की हॉट सीट मंडी से बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और भाजपा उम्‍मीदवार कंगना रनौत ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत हिमाचल की मंडी लोकसभा क्षेत्र से जब नामांकन करने पहुंची तो उनके साथ उनके मंमी- पापा और भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

वहीं रंगोली चंदेल जो कंगना रनौत की इकलौती बहन हैं और उनकी कंगना के जीवन में बहुत खास जगह है। उन्‍होंने बहन की जिंदगी के नए सफर की शुरूआत के दिन कंगना रनौत को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Kangana Ranaut s sister Rangoli

रंगोली ने बहन कंगना को दी शुभकामनाएं

इतना ही नहीं रंगोली चंदेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं कंगना रनौत की इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हूं। आप देख सकते हैं कि कैसे भीड़ में लोग उनका समर्थन करते हैं।

कंगना रनौत ने क्‍या कहा?

वहीं हिमाचली अंदाज में नामांकन करने पहुंची कंगना रनौत ने सबका मन मोह लिया। कंगना साड़ी और हिमाचली टोपी पहने हुए नजर आईं इस मौके पर कंगना रनौत ने कहा मंडी से चुनाव लड़ने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कहा मैं बॉलीवुड में सफल रही हूं और मुझे उम्मीद है कि राजनीति के क्षेत्र में भी मुझे सफलता मिलेगी।

कंगना ने खुद किया था खुलासा
कंगना रनौत जो महिला प्रधान फिल्‍में करने के साथ व्‍यक्तिगत तौर पर महिलाओं की पैरवी करती आईं हैं। उसकी बड़ी वजह उनक अपनी इकलौती बहन रंगोली चंदेल जिसे वो बहुत प्‍यार करती हैं उसकी नाजुक उम्र में उसके साथ हुआ हादसा है। जिसका खुलासा खुद कंगना ने कुछ साल पहले दिल्‍ली में हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे के समय किया था।

रंगोली के साथ कम उम्र में हुआ था ये बड़ा हादसा

दरअसल, रंगोली चंदेल जब उम्र जब महज 21 साल थी तब उन पर रोड साइड रोमियोज ने एसिड से अटैक किया था। जिसमें रंगोली का आधा चेहरा झुलस गया था। एक आंख से दिखना बंद हो गया था।

करवानी पड़ी थी 52 सर्जरी

कंगना ने अपनी बहन के साथ हुई इस घटना का खुलासा दिसंबर 2022 में तब किया था जब दिल्‍ली में एक 17 साल की लड़की पर ए‍सिड अटैक हुआ था। तब कंगना रनौत ने बताया था कि जब मैं टीनएजर थी तब मेरी बहन रंगोली पर एक रोड साइड रोमियों ने एसिड फेंक दिया था जिसके बाद उसकी 52 सर्जरी हुई और उसे कुछ समय के लिए मेंटल और फिजिकल ट्रामा झेलना पड़ा था।

कंगना को सता रहा था ये डर और फिर...

इस घटना के बाद कुछ समय के लिए मेरा पूरा परिवार तबाह हो गया था। इसके साथ कंगना ने खुलासा किया था कि इस घटना से उन्‍हें भी मेंटल ट्रामा हुआ, उन्‍हें अपने लिए भी ऐसे एसिड अटैक को लेकर डर लगता था, मेरे पास से गुजतरता था तो मैं दुप्‍पटे से मुंह ढक ले‍ती थी। जिसके लिए उन्‍हें लंबे समय तक काउंसलिंग और थैरेपी करवानी पड़ी थी।

रंगोली अब बिता रही खुशहाल जिंदगी

रंगोली चंदेल अब खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं जिसमें एक्‍ट्रेस का बहुत बड़ा सपोर्ट हैं। रंगोली शादीशुदा हैं और उनका 5 साल का एक बेटा है जिसका नाम पृथ्‍वीराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+